बंदी पर झोपड़ी में शराब बेचते सेल्समैन दबोचा

स्वतंत्रता दिवस पर शराब ठेकों की बंदी के बावजूद हो रही बिक्री

जसवंतनगर,इटावा। बलरई थाना क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को शराब ठेकों की बंदी के सरकारी आदेश के बावजूद देशी शराब की बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। बलरई थाना क्षेत्र के नगला तौर गांव में पुलिस ने ठेके से कुछ दूरी पर स्थित एक झोपड़ी के पास देशी शराब के पौआ बेचते हुए सेल्समैन को गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष बलरई आलोक कुमार ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी 50 वर्षीय रोहिताश बाबू पुत्र स्वर्गीय रामनाथ,निवासी ग्राम बलरई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। स्वतंत्रता दिवस पर शासन के निर्देश के तहत शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित थी। इसके बावजूद शराब बेचने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

Related Articles

Back to top button