जानें डोनाल्ड ट्रंप की सबसे भरोसेमंद अधिकारी ने क्यों छोड़ा पद

Karoline Leavitt Resigns: अमेरिकी राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की सबसे प्रमुख आवाज़ और व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह इस महीने के अंत में आधिकारिक तौर पर अपना कामकाज छोड़ देंगी।
अमेरिकी इतिहास में सबसे कम उम्र (28 वर्ष) में व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली लेविट को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके बेबाक और आक्रामक अंदाज के लिए जाना जाता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर इस फैसले की जानकारी दी।
ट्रंप ने बताया सबसे भरोसेमंद सहयोगी, बाहर रहकर भी निभाएंगी अहम भूमिका
डोनाल्ड ट्रंप ने कैरोलिन लेविट के इस फैसले का सम्मान करते हुए उन्हें अपना बेहद करीबी और भरोसेमंद सहयोगी बताया। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा कि कैरोलिन भले ही व्हाइट हाउस का पद छोड़ रही हों, लेकिन वह बाहर रहकर भी उनकी मुख्य सलाहकारों में शामिल रहेंगी और रिपब्लिकन पार्टी में एक मजबूत आवाज के रूप में काम करती रहेंगी।
गौरतलब है कि लेविट का यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब राष्ट्रपति ट्रंप को ईरान के साथ जारी सैन्य तनाव, कई देशों पर लगाए गए टैरिफ के फैसलों और घटती लोकप्रियता के बीच आगामी नवंबर में होने वाले मध्यावधि (मिडटर्म) चुनावों में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
“मदरहुड के साथ दुनिया की सबसे मुश्किल नौकरी”, लेविट ने बयां किया अपना दर्द
कैरोलिन लेविट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक विस्तृत पोस्ट शेयर करते हुए अपने डेढ़ साल के कार्यकाल को जीवन का सबसे बड़ा सम्मान बताया। उन्होंने अपने इस्तीफे की असल वजह पारिवारिक जिम्मेदारियों को बताया।
इजरायली इंटेलिजेंस भरोसेमंद नहीं थी; जानें CIA ने डोनाल्ड ट्रंप को कैसे बचाया, हुए नए खुलासे
लेविट ने लिखा कि छोटे बच्चों का पालन-पोषण करना जितना सुखद है, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी। एक नवजात बच्चे की जिम्मेदारी उठाने के साथ दुनिया के सबसे कठिन और तनावपूर्ण काम को संभालना उनके जीवन का बेहद चुनौतीपूर्ण दौर रहा है। उन्होंने व्हाइट हाउस के पोडियम से राष्ट्रपति और देश का पक्ष रखने का अवसर देने के लिए डोनाल्ड ट्रंप का आभार व्यक्त किया।



