बीएसए सुलतानपुर से मिला प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल

विज्ञान/गणित भर्ती के शिक्षकों के वेतन भुगतान की माँग

सुल्तानपुर। संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता से शिक्षकों की समस्याओं पर वार्ता किया। कैशलेश योजना कार्ड अप्रूव करने के मुद्दे पर बीएसए ने बताया कि कुल 149 शिक्षकों के अप्रूवल सर्वर की वजह से पेंडिंग है शीघ्र होगा। जिला मंत्री राम आशीष मौर्य ने प्रोन्नत वेतनमान आदेश जारी करने का अनुरोध किया। 29000 विज्ञान/गणित भर्ती के तहत विगत माह वेतन भुगतान हेतु जारी उनके आदेश के क्रम में वेतन भुगतान हेतु 38 बिंदु की पत्रावलियां लेखा कार्यालय समय से प्रेषित कराई गई थी लेकिन लेखाधिकारी द्वारा उनके वेतन का भुगतान नहीं किया गया बताते चलें मार्च में उनकी नियुक्ति हुई थी और अभी तक उनका वेतन भुगतान प्रारंभ नहीं हुआ।

वेतन भुगतान कराने हेतु अनुरोध किए जाने पर बी एस ए ने कहा कि एओ से बात करूंगा। अवशेष निलंबन बहाल अविलंब करने हेतु अनुरोध किया गया। नव नियुक्त शिक्षकों के वेतन भुगतान हेतु वित्त एवं लेखाधिकारी से उनके कार्यालय में न रहने के कारण वार्ता नहीं हो सकी।

इस संबंध में वेतन पटल प्रभारी संतोष से वार्ता की गई उन्होंने बताया इन लोगों का वेतन कल पूरक बिल के रूप में लगाया जाएगा और भुगतान कराया जाएगा। लंबित एरियर भुगतान के विषय में वार्ता की गई, उनके द्वारा बताया गया कि सभी लंबित एरियर का भुगतान एक सप्ताह के अंदर कर दिया गया है। अंतरजनपदीय शिक्षकों के अवशेष बोनस का भुगतान भी एक सप्ताह के अंदर कर दिया जाएगा। 2025 में सेवा निवृत्त शिक्षकों के सामूहिक जीवन बीमा का धनराशि आ गई है। संबंधित शिक्षक लेखा कार्यालय से प्राप्त कर लें।

वार्ता के समय अध्यक्ष दूबेपुर एवं जिलाउपाध्यक्ष रमेश तिवारी, मंत्री कूरेभार वैभव भटनागर, मंत्री बल्दीराय डॉ 0 हीरा लाल यादव, मंत्री दूबेपुर फिरोज अहमद एवं 29000 विज्ञान गणित/भर्ती के शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button