सोरों घाट से गंगाजल लेकर बटेश्वर धाम क़ो कंबड़िया रवाना
श्रद्धालु 10 अगस्त को करेंगे भोलेनाथ का जलाभिषेक

जसवंतनगर,इटावा l सावन के पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी एवं पीडीए सरकार के पुनर्गठन के समर्थन में रविवार को राजपुर गांव से द्वितीय तूफानी डाक कांवड़ यात्रा सोरों के लिए रवाना हुई। यात्रा में क्षेत्र के युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से यात्रा मार्ग गूंजता रहा।
राजपुर से रवाना हुए कांवड़िये सोरों घाट पहुंचकर गंगाजल भरेंगे। इसके बाद वहां से आगरा जिले में बाह तहसील में यमुना नदी किनारे स्थित बटेश्वर धाम के लिए रवाना होंगे। यात्रा का समापन सोमवार, 10 अगस्त को बटेश्वर धाम में भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक करने के साथ होगा।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक जयघोष के साथ समाजवादी पार्टी और पीडीए के समर्थन तथा पीडीए सरकार के पुनर्गठन से जुड़े नारे भी लगाए।
राजपुर से शुरू हुई तूफानी डाक कांवड़ यात्रा बटेश्वर धाम पहुंचने के बाद सोमवार को भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा में अभिषेक प्रजापति, राघवेंद्र प्रजापति देशराज प्रधान,सौरभ दुबे,सुनील प्रजापति,मनोज प्रजापति,अनिल प्रजापति,शुवेक प्रजापति,वीरू प्रजापति, विष्णु प्रजापति,संजय प्रजापति,बिजेश प्रजापति,विशाल प्रजापति,गौरव प्रजापति, सनी प्रजापति,अर्पित यादव,विकास राठौर, नमन प्रजापति,सीपी सिंह,प्रदीप,किशन राठौर, गोविंद राठौर,विवेक राजपूत,यशवंत राजपूत, राजपाल,शेखर पाल और अमन प्रजापति समेत अन्य श्रद्धालु शामिल रहे l



