साक्षी ने बढ़ाया जसवंतनगर का मान

एचपीसीएल में जूनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर बनीं साक्षी

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर के जैन बाजार मोहल्ला निवासी सहायक अध्यापक संतोष कुमार की पुत्री साक्षी का चयन हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) में जूनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

साक्षी ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा नगर के शांति देवी इंटर कॉलेज से प्राप्त की। इसके बाद राजकीय पॉलिटेक्निक इटावा से तकनीकी शिक्षा तथा कानपुर से सीटीआई का प्रशिक्षण हासिल किया। एचपीसीएल की लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने यह सफलता प्राप्त की।

साक्षी के बाबा एवं हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त विज्ञान-गणित शिक्षक रामऔतार शर्मा ने बताया कि साक्षी बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं और उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन व लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

साक्षी की सफलता से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं में भी उत्साह का माहौल है। लोगों ने इसे बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता का प्रेरक उदाहरण बताया। पिता संतोष कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनके परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि बेटियों को उचित अवसर और बेहतर शिक्षा मिले तो वे हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा सकती हैं।

इस अवसर पर अवनेश तिवारी, प्रवीणा,शारदा देवी,स्नेहलता,सत्य प्रकाश,प्रेम किशोर, गुंजन,तरुण,रश्मि, अच्युतम,राधा,कीर्ति, शिवानी,भावना,सूर्यांश, यशी,शौर्य सहित बड़ी संख्या में लोगों ने साक्षी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button