नजारत सेवक की बिगड़ी तबीयत: नाक से निकला खून

बीपी बढ़ने से अचानक तबीयत हुई खराब, नायब तहसीलदार ने सीएचसी पहुंचाया

जसवंतनगर,इटावा।मॉडल तहसील परिसर में सोमवार को ड्यूटी के दौरान नजारत सेवक आशा देवी पत्नी स्वर्गीय राम नरेश की अचानक तबीयत बिगड़ गई। रक्तचाप (बीपी) बढ़ जाने से उनकी नाक से खून आने लगा, जिससे तहसील परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार नेहा सचान ने तत्परता दिखाते हुए आशा देवी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने से उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल आशा देवी की स्थिति नियंत्रण में है और उनका उपचार जारी है। तहसील कर्मियों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Related Articles

Back to top button