रहाणे ने संन्यास का ऐलान किया, आंकड़े देख हिल जाएंगे आप

Ajinkya Rahane Retirement News: भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे, जिन्होंने अपनी शानदार और तकनीकी रूप से बेहतरीन बैटिंग और कुशल कप्तानी से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई उन्होंने खेल से संन्यास की घोषणा कर दी है। 2011 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले रहाणे ने जल्द ही भारत के लिए एक भरोसेमंद मध्य-क्रम के बल्लेबाज़ के रूप में अपनी जगह बनाई और कप्तान के तौर पर भी अहम छाप छोड़ी। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2020-21 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज़ जीत हासिल की।

संन्यास की घोषणा करते हुए रहाणे ने कहा कि शुरुआत और अंत जीवन की सच्चाई है और सही बात यह है कि उस पल का सम्मान किया जाए और समय आने पर आगे बढ़ा जाए। उन्होंने कहा, “बैटिंग करते समय मैंने हमेशा टाइमिंग को प्राथमिकता दी है, इसलिए मैं टाइमिंग का महत्व समझता हूं। मुझे लगता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने का यही सही टाइम है।” उन्होंने खेल के सभी प्रारूपों से अपने संन्यास की पुष्टि की।

अजिंक्य रहाणे का अंतरराष्ट्रीय करियर

अजिंक्य रहाणे ने 2011 में इंग्लैंड के दौरे पर भारतीय टीम के लिए वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने अपने पहले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अर्धशतक लगाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके बाद उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। वेस्टइंडीज के 2023 दौरे का दूसरा टेस्ट मैच उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच साबित हुआ।

शुभमन गिल बने वनडे के नंबर एक बल्लेबाज, वैभव सूर्यवंशी ने लगाई लंबी छलांग; ताजा आईसीसी रैंकिंग जारी

भारतीय टीम के लिए 85 टेस्ट मैचों में खेलते हुए, रहाणे ने 144 पारियों में 38.46 के औसत से 5,077 रन बनाए। उनके नाम 12 शतक और 26 अर्धशतक दर्ज हैं, और उनका सर्वोच्च टेस्ट स्कोर 188 रहा। इसके अलावा, उन्होंने फील्डिंग करते हुए 102 कैच लपके। 90 वनडे मैचों में अजिंक्य रहाणे ने 35.36 के औसत से 2,902 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं। साथ ही, उन्होंने 20 टी20 मैचों में 20.83 के औसत से 375 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक शामिल था।

रहाणे का IPL करियर

हालांकि अजिंक्य रहाणे को एक बेहतरीन तकनीक वाले और शांत स्वभाव के बल्लेबाज़ के तौर पर जाना जाता है, मगर उन्होंने IPL में कई बार ज़बरदस्त और आक्रामक बैटिंग भी की है। उन्होंने छह टीमों – मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, राइज़िंग पुणे सुपरजायंट, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स – के लिए कुल 212 IPL मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 30.15 की औसत से 5,367 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button