नशीला पदार्थ का सेवन बना जानलेवा: युवक ने तोड़ा दम

पीजीआई में तीन दिन से में चल रहे इलाज के दौरान हुई मौत

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बीरमपुर निवासी एक युवक की नशीले पदार्थ का सेवन करने के बाद हालत बिगड़ने पर सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था,जहां बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार बीरमपुर निवासी जनवेश 44 पुत्र इतवारी लाल ने तीन दिन पूर्व नशीले पदार्थ का सेवन कर लिया था,जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तत्काल सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था। बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

अस्पताल से मिली सूचना पर उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट पुष्टि हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button