कुल्हाड़ी मारकर चचेरे भाई ने अधेड़ को उतारा मौत के घाट
जमीनी विवाद में दिनदहाड़े अधेड़ की निर्मम हत्या से क्षेत्र में फैली सनसनी

बकेवर,इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम चिकनी जयमलपुर में मंगलवार की सुबह 9 बजे दिनदहाड़े जमीनी रंजिश के चलते एक नामजद चेहरे भाई ने कुछ साथियों के साथ अधेड़ भाई की कुल्हाड़ी मारकर निर्मम हत्या करदी और हत्यारोपी घटना को अंजाम देकर मौके से भाग निकले।
दिनदहाड़े अधेड़ की कुल्हाड़ी के हमला से हत्या की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया,वहीं क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसपर ग्रामीणों के सहयोग से दुखी परिजनों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर
दिया।
घटना की सूचना पर पहुंचे एएसपी ग्रामीण श्रीचंद,उपजिलाधिकारी काव्या सी.,तहसीलदार दिलीप कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी राम वदन मौर्य,बकेवर थानाध्यक्ष विपिन मलिक भरी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए, और मृतक विनय कुमार के दुखी परिजन सहित आक्रोशित ग्रामीणों को समय रहते मुकदमा दर्ज कर जल्द से जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन देकर विरोध प्रदर्शन समाप्त कराते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भिजवाया।
घटना की जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम चिकनी जयमलपुर थाना बकेवर में पिछले कुछ समय से बटवारे को लेकर एक परिवार में जमीनी विवाद चल रहा था,बीते एक माह पूर्व परिवारिक जमीन का आपसी बटवारा भी हो चुका था,लेकिन आरोपी नामजद चचेरा भाई उक्त बटवारे से संतुष्ट नहीं था,जिसको लेकर वह रंजिश मानता रहा।
मंगलवार को अविवाहित विनय कुमार 50 बर्ष पुत्र स्व.रामस्वरूप निवासी ग्राम बटवारे में मिली जमीन पर भवन निर्माण के बाद लेंटर डलवा रहा था,इसी बीच नामजद चचेरा माई अपने अन्य साथियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गया,और गाली गलौज करते हुए विनय कुमार पर कुल्हाड़ी से जोरदार प्रहार कर दिया,जिसमें विनय कुमार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। और हत्या कांड को अंजाम देकर नामजद सहित सभी हत्यारोपी भाग जाने में सफल हो गए।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर हत्यारोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।



