धौलाना विधानसभा में जनसंवाद और जनचौपाल के माध्यम से जनता की समस्याएं सुनी गईं

पिलखुवा/धौलाना। धौलाना विधानसभा क्षेत्र के नगर पिलखुवा स्थित मोहल्ला आर्य नगर में सेन समाज द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की और सामाजिक एकता व जनहित के मुद्दों पर अपने विचार रखे।

इस अवसर पर सेन समाज के अध्यक्ष मास्टर विजयपाल, राम सेन, रामभूल सेन, धर्मपाल सेन, धर्मवीर सिंह, मुकुट सेन, प्रेमपाल, मुक्त सेन, हरवीर सिंह, प्रेमचंद, ओमपाल मुनीम, चार प्रजापति, प्रेमपाल प्रजापति, क्षेत्रपाल तोमर, नानक तोमर, वीरेंद्र राणा एवं दिनेश सैनी सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसी क्रम में धौलाना विधानसभा के गांव कस्तला में विनीत तोमर के आवास पर जनचौपाल का आयोजन किया गया। जनचौपाल में ग्रामीणों ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर अपने सुझाव एवं मांगें रखीं। सभी उपस्थित लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम में नानक मास्टर, विनोद तोमर, युद्धवीर, देवेंद्र, विकास, सुभाष, अरविंद, भूपेंद्र तोमर एवं गोल्डी तोमर सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। जनचौपाल में क्षेत्र के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और सामाजिक समरसता पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

Related Articles

Back to top button