बुधवार को हुई थी महिला से छिनैती, रविवार को माल समेत अभियुक्त गिरफ्तार!

बाइक चलाते हुए महिलाओं से करता था लूट,नगर कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त को भेजा जेल

(सुल्तानपुर) नगर के गभरिया स्थित महुअरिया मार्ग पर बीते बुधवार को महिला का पर्स छीनकर भागने वाला अभियुक्त आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।।अभियुक्त के कब्जे से एक अदद लूटा गया बैग, जिसमें मोबाइल चार्जर, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड एवं श्रम कार्ड,₹1,250 नकद,घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UP36Y4828
व अन्य लूट की घटनाओं से संबंधित दो मोबाइल फोन, बैग एवं अन्य सामान बरामद किया गया है।पीड़िता ने देख सुनकर अपने सामान की पहचान भी की है जिसे वाया कोर्ट सुपुर्दगी दी जाएगी।
———
क्या था मामला

(सुल्तानपुर) नगर के गभरिया निवासिनी साफिया पत्नी बरकत अली बीते बुधवार यानी 22 जुलाई को रात्रि करीब साढ़े दस बजे के आसपास सब्जी मण्डी से पैदल अपने घर जा रही थी तभी महुअरिया मार्ग पर मजार के आगे पहुँचते ही पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार एक लडका ने बैग को जबरदस्ती छीनकर भाग गया ।घटना के बाद पीड़िता चिल्लाते हुये दौड लगाई लेकिन पलक झपकते ही वह ग़ायब हो गया। सूचना पर डायल 112 ने भी घटना का मुआयना किया।

तहरीर पर नगर कोतवाल ने घटना की असलियत जानकर मुकदमा पंजीकृत करते हुए टीम गठित किया। घटना के चौथे दिन सीसीटीवी व अन्य सबूतों का संकलन करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को गभड़िया ओवरब्रिज के नीचे स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास से पकड़ लिया जिसकी पहचान अमन कुमार (22वर्ष) पुत्र प्रेमचन्द्र, निवासी ग्राम नौगिरवा टिकरी, थाना कोतवाली अमेठी, जनपद अमेठी के रूप में हुई।नगर कोतवाल सुरेश नारायन मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 द्रिवेश त्रिवेदी,हे0का0 दिनेश कुमार,हे0का0 राहुल गुप्ता,का0 विकास सिंह आदि रहे।

Related Articles

Back to top button