मुख्यमंत्री के इटावा आगमन से चमकी चौकी
पुलिस चौकी परिसर में बने नवीन भवन महिला परामर्श केंद्र की हुई हाफ सफाई

भरथना,इटावा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रविवार को आगमन को लेकर भरथना कस्बा पुलिस चौकी परिसर में बनाए गए नवीन महिला परामर्श केंद्र का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोकार्पण की संभावना को लेकर परिसर की साफ सफाई कराई गई है।
सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले भरथना पुलिस चौकी परिसर में करीब 74 लाख की धनराशि से नवनिर्मित महिला परामर्श केंद्र उसके आसपास परिसर की जेसीबी मशीन व पालिका सफाई कर्मियों द्वारा साफ सफाई कराई गई। इस दौरान इंस्पेक्टर क्राइम अरिमर्दन सिंह, सभासद प्रतिनिधि निहालुद्दीन समेत पालिकाकर्मी मौजूद रहे।
प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि जनपद आगमन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा नवनिर्मित महिला परामर्श केंद्र का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लोकार्पण करने संभावना है।



