अमृतमय पावन वर्षायोग का सपा महासचिव को दिया आमंत्रण

पूर्व केबिनेट मंत्री क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने समारोह में भाग लेने का किया वादा

जसवंतनगर,इटावा। अमृतमय पावन वर्षायोग प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं क्षेत्र के विधायक शिवपाल सिंह यादव से शिष्टाचार भेंट कर परम पूज्य मुनि श्री 108 भाव सागर जी महाराज ससंघ के अमृतमय पावन वर्षायोग के उपलक्ष्य में आयोजित मंगलकलश स्थापना एवं भव्य आगवानी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया।

शिवपाल सिंह यादव ने आमंत्रण सहर्ष स्वीकार करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर कार्यक्रम के दौरान आवश्यक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। समिति ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन तथा प्रशासन के सहयोग से यह ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन गरिमामय, शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न होगा।

प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने शिवपाल सिंह यादव के स्नेह,सहयोग एवं सकारात्मक पहल के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button