पेपर लीक कांड: दिवंगत छात्रों को दो मिनट का मौन

पेपर लीक कांड पर सपा सैनिक प्रकोष्ठ का आक्रोश,कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि

जसवंतनगर,इटावा। पेपर लीक प्रकरण में दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ ने बुधवार रात बस स्टैंड चौराहे पर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे कैंडल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

कानपुर मंडल प्रभारी जयवीर सिंह ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ हैं। मेहनत और लगन से तैयारी करने वाले लाखों अभ्यर्थियों का विश्वास इस तरह की घटनाओं से टूटता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

उन्होंने कहा कि युवाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो छात्रों का भविष्य लगातार प्रभावित होता रहेगा।

कैंडल मार्च में समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में युवाओं के हितों की रक्षा और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

Related Articles

Back to top button