ट्रोलिंग से परेशान होकर धर्मेंद्र प्रधान की बेटी ने इंस्टाग्राम किया बंद, जानें नैमिषा कितनी पढ़ी-लिखी हैं

Dharmendra Pradhan Daughter Naimisha Pradhan: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है। खबर है कि ट्रोलिंग की वजह से हो रही परेशानी के कारण उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया।

NEET पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच नैमिषा को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया यूज़र्स ने नैमिषा प्रधान का इंस्टाग्राम अकाउंट ढूंढ लिया और उनकी पुरानी पोस्ट पर बहुत तीखी टिप्पणियां करने लगे। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट अब सोशल मीडिया पर उपलब्ध नहीं है।

नैमिषा प्रधान कितनी पढ़ी लिखी हैं

नैमिषा प्रधान ने 2023 में अमेरिका के मैसाचुसेट्स में टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के फ्लेचर स्कूल से LLM पूरा किया। इसके बाद, उन्होंने US-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) में सीनियर एसोसिएट के तौर पर काम करना शुरू किया।

कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने यह सवाल उठाया है: “अगर धर्मेंद्र प्रधान खुद देश के शिक्षा मंत्री हैं, तो उनकी बेटी ने उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना क्यों चुना?”

कई लोगों ने परिवार के किसी सदस्य को इस तरह निशाना बनाने की आलोचना की है। लोगों का कहना है कि राजनीतिक विरोध और आलोचना सिर्फ़ चुने हुए प्रतिनिधि तक ही सीमित रहनी चाहिए और उनके परिवार के सदस्यों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।

कैग की रिपोर्ट से इस राज्य में बड़ा खुलासा, मरी हुई गायों के नाम पर उठाई 57 करोड़ की सब्सिडी

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन और परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठ रही है। हालांकि, शिक्षा मंत्री ने इस पर पलटवार किया है।

धर्मेंद्र प्रधान ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी NEET के मुद्दे पर छात्रों का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार और मोहरे के तौर पर कर रहे हैं और देश में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button