देवरानी ने जेठानी को किया लहूलुहान

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के धरबार चौकी के अंतर्गत ग्राम दुर्गापुरा में एक ही परिवार में प्लॉट विवाद को लेकर हुए झगड़े में देवरानी ने जेठानी का लाठी डंडों से सिर्फ फोड़ दिया। झगड़े में घायल जेठानी की पुत्री भी घायल हो गई।
दोनों घायलों को एंबुलेंस से इलाज हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। ग्राम दुर्गापुरा की रहने वाली घायल सावित्री देवी की बेटी पूजा ने बताया कि मेरे पिताजी रामशंकर का प्लॉट को लेकर हमारे चाचा बेनीराम से विवाद चल रहा है।
मंगलवार सुबह इसी बात को लेकर मेरी मां सावित्री देवी का चाची ममता से वाद विवाद हो गया। मेरी चाची ममता और उनका बेटा विशाल आवेशित होकर लाठी डंडों से लैस मेरे घर पर आ गए और मेरी माँ को लाठी डंडों से बुरी तरह मारने पीटने लगे। मेरे द्वारा मां को बचाने पर दोनों मुझे भी मारने पीटने लगे। जिससे मैं और मेरी मां बुरी तरह घायल हो गए। मेरी मां का सिर फट गया और उनके खून निकलने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल माँ बेटी को एंबुलेंस के ईएमटी धीरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु भेजा और मामले की जांच में जुट गई है।



