छात्रों को वितरित किए सहजन के पौधे

जन सहयोगी इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, पौधों की देखभाल का भी लिया संकल्प

भरथना,इटावा। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को भरथना रेंज के अंतर्गत जन सहयोगी इंटर कॉलेज,मोढी में पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सहजन के पौधे वितरित कर उन्हें पौधरोपण एवं उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में भरथना रेंज के रेंजर एच.यू.खान ने कहा कि सहजन एक औषधीय एवं पौष्टिक गुणों से भरपूर वृक्ष है,जिसका पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों की दृष्टि से विशेष महत्व है। उन्होंने सभी से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

कॉलेज की प्रधानाचार्या मंजू भदौरिया ने छात्रों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर वन दरोगा संतोष कुमार,अध्यापक आहुतीश यादव,गौरव शाक्य सहित कालेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने वितरित किए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी लिया।

Related Articles

Back to top button