शिक्षक अजय सिंह की पुस्तक दक्ष सामान्य ज्ञान का हुआ विमोचन

राज्य अध्यापक पुरस्कार शिक्षक अजय सिंह द्वारा लिखी गई है (दक्ष सामान्य ज्ञान) पुस्तक

रायबरेली। शहर के द सफायर होटल में रविवार को राज्य अध्यापक पुरस्कार शिक्षक अजय सिंह द्वारा लिखी गई ‘दक्ष सामान्य ज्ञान’ पुस्तक विमोचन किया। पुस्तक का विमोचन मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, डॉ. अरविंद सिंह, बीईओ रोहनिया डॉक्टर सत्य प्रकाश यादव व बृजलाल खंड शिक्षा अधिकारी राही ने किया।

पुस्तक के लेखक राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अजय सिंह ने बताया कि यह पुस्तक प्राथमिक स्तर, उच्च प्राथमिक स्तर के बच्चों के साथ – साथ सभी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए उपयोगी है। पुस्तक के प्रारंभ में राष्ट्रीय प्रतीक, राज्य प्रतीक, भारत के राष्ट्रपति, भारत के प्रधानमंत्री आदि के नामों का सचित्र उल्लेख है। इस पुस्तक के दो भाग हैं, दोनों भाग में 20-20 अध्याय हैं। भाग एक प्राथमिक स्तर के बच्चों के लिए एवं भाग दो उच्च प्राथमिक स्तर के बच्चों के उपयोगार्थ विभाजित किया गया है। प्रत्येक भाग के अंत में स्व-आकलन हेतु वस्तुनिष्ठ प्रश्न दिए गए हैं। पुस्तक के अंत जनगणना 2027 के आंकड़े हेतु पृष्ठ को खाली रखा गया है ताकि 2027 में जब आंकड़े जारी हों तो इस खाली पेज में बच्चे लिख सकें। इस तरह से यह पुस्तक बहुत ही उपयोगी है और विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु भी बहुत उपयोगी है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएसए राहुल सिंह ने कहा कि यह पुस्तक बच्चों में एक बड़ा बदलाव लाएगी और ज्ञानवर्धन में मील का पत्थर साबित होगी। डॉक्टर अरविंद सिंह ने शिक्षक अजय सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि दक्ष सामान्य ज्ञान पुस्तक बच्चों में प्रारंभ से ही प्रतियोगी परीक्षाओं की समझ को विकसित करने सहायक होगी। खण्ड शिक्षा अधिकारी रोहनिया डॉक्टर सत्यप्रकाश यादव जी ने कहा पुस्तकें ही सच्ची मित्र होती हैं। यह पुस्तक बेसिक शिक्षा के उत्थान में कारगर साबित होगी। खंड शिक्षा अधिकारी राही बृजलाल ने कहा इस पुस्तक का सृजन बच्चों को जिज्ञासु बनाएगी। ऑल इंडिया रेडियो आकाशवाणी रायबरेली की उद्घोषिका माही दुबे ने कहा अजय सिंह हमारे गुरु हैं। इनकी मेहनत रंग लाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत में राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका सविता सिंह द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन यज्ञदत्त शुक्ल एवं दीपिका सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button