सरकारी बैंक में अफसर बनने का मौका: BOI ने निकाली 779 पदों पर भर्ती, जानें एलिजिबिलिटी

BOI Recruitment 2026: अगर आपके पास बैंकिंग या क्रेडिट सेक्टर का अनुभव है और आप सरकारी बैंक में करियर बनाना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा अवसर हो सकता है। बैंक ऑफ इंडिया ने वर्ष 2026-27 के लिए क्रेडिट ऑफिसर भर्ती शुरू कर दी है। इस अभियान के जरिए अलग-अलग प्रबंधकीय ग्रेड में कुल 779 पद भरे जाएंगे।

किन पदों पर होगी नियुक्ति?

इस भर्ती के तहत MMGS-II, MMGS-III और SMGS-IV ग्रेड में नियुक्तियां की जाएंगी। बैंक ऐसे उम्मीदवारों का चयन करेगा जिनके पास बैंकिंग, क्रेडिट या वित्तीय क्षेत्र में तय अनुभव मौजूद है। हर ग्रेड के लिए पात्रता और अनुभव की शर्तें अलग-अलग रहेंगी।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन पूरा करना बेहतर रहेगा।

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी है। इसके साथ बैंकिंग, क्रेडिट या वित्तीय क्षेत्र में निर्धारित कार्य अनुभव भी होना चाहिए। किस ग्रेड के लिए कितना अनुभव चाहिए इसकी जानकारी भर्ती नोटिफिकेशन में दी गई है।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित अभ्यर्थियों को ग्रेड के अनुसार अच्छा वेतन मिलेगा। शुरुआती वेतन ₹64,820 से शुरू होगा। उच्च ग्रेड के पदों पर यह ₹1,20,940 तक पहुंच सकता है। वेतन के अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, चिकित्सा सुविधा और बैंक के नियमों के अनुसार अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

UPTET 2026: परीक्षा में पहली बार बड़ा बदलाव, जानें क्या है नॉर्मलाइजेशन जिससे बदलेगा 20 लाख छात्रों का भाग्य

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज तय प्रारूप में अपलोड करने होंगे। फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी एक बार ध्यान से जांच लें ताकि किसी तरह की गलती न रहे।

Related Articles

Back to top button