आखिर स्टार्स के इतने करीब कैसे पहुंचे ओरी; उर्वशी रौतेला ने खोल दिया वो राज, जो कोई नहीं जानता

Orry Best Friend to Actress Reason: बॉलीवुड और स्टार किड्स की दुनिया में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवत्रामणि यानी ओरी अक्सर वायरल होते रहते हैं। सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ से जुड़े रहे ओरी को जाह्नवी कपूर, सारा अली खान, अनन्या पांडे और सुहाना खान जैसी कई एक्ट्रेसेज का करीबी दोस्त माना जाता है। अक्सर वे इन स्टार्स के साथ नजर भी आते हैं। ऐसे में लोगों के बीच यह सवाल बना रहता है कि आखिर ओरी इतने एक्टर्स और एक्ट्रेसेज के बीच इतने भरोसेमंद क्यों हैं।
दुबई में हुई मुलाकात से शुरू हुई दोस्ती
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ओरी के साथ अपनी दोस्ती का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि दोनों की पहली मुलाकात दुबई में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी।
मैच के बाद एक पार्टी में ओरी ने उर्वशी की फिल्म ‘डाकू महाराज’ के एक गाने पर डांस किया। खास बात यह रही कि उन्होंने डांस की हर स्टेप को बहुत ध्यान से समझा और शानदार तरीके से परफॉर्म किया। इस डांस का वीडियो और रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। यहीं से दोनों के बीच बातचीत और दोस्ती आगे बढ़ी।
क्यों खास हैं ओरी की दोस्ती?
उर्वशी रौतेला ने ओरी की सबसे बड़ी खासियत उनका भरोसेमंद स्वभाव बताया। उन्होंने कहा कि ओरी के साथ कोई भी बात शेयर की जा सकती है क्योंकि वह उसे अपने तक ही रखते हैं।
PM मोदी के साथ ये क्या करना चाहते हैं ओरी? पॉडकास्ट में खोल दिया अपनी कमाई का सबसे बड़ा राज
उर्वशी के मुताबिक ओरी बहुत ईमानदार और वफादार दोस्त हैं। वह कभी भी किसी की निजी बातें आगे नहीं बताते। इसी वजह से लोग उनके साथ खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। उर्वशी ने यह भी कहा कि जिंदगी में हर किसी को एक ऐसा दोस्त जरूर होना चाहिए जैसा ओरी हैं।



