शिवपाल ने शोकाकुल परिवार बंधाया ढांढस

सपा राष्ट्रीय महासचिव ने किया शोरूम का उद्घाटन

जसवंतनगर,इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं स्थानीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को मोहल्ला कटरा पुख्ता स्थित उमेश गुप्ता (चीनी वाले) के आवास पहुंचकर उनकी पत्नी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विधायक ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह और पूरी पार्टी परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि किसी भी आवश्यकता पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हर संभव सहयोग करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में माथुर वैश्य समाज के लोग उपस्थित रहे।

वहीँ विधायक शिवपाल सिंह यादव ने नगर के मार्केट क्षेत्र में कन्या पाठशाला के सामने स्थित एक नए शोरूम के उद्घाटन समारोह में पहुंचे। उन्होंने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया। शोरूम संचालक ने उन्हें पटका पहनाकर तथा भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि आधुनिक प्रतिष्ठानों के खुलने से क्षेत्रीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को बेहतर खरीदारी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य, जिला महासचिव वीरू भदौरिया, विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव, अजेंद्र सिंह गौर, राहुल गुप्ता, राजीव गुप्ता, महेश गुप्ता, अशोक गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, विवेक गुप्ता, डॉ. सौरभ गुप्ता, गौरव बाबू, सक्षम गुप्ता, सुभाष गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, गोपाल गुप्ता सहित माथुर वैश्य समाज के गणमान्य लोग एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button