आरसीसी में फंसी ईंटों से भरी ट्रॉली: बड़ा हादसा टला

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम पीहरपुर में बने बाईपास मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क धंसने से पलट गई। हादसा इटावा-कचौरा घाट मार्ग पर कलवारी गांव के पास स्थित एक ईंट भट्ठे की ट्रॉली के साथ हुआ।
जानकारी के अनुसार चालक पप्पू ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गांव लुंगे की मड़ैया जा रहा था। जैसे ही वह पीहरपुर गाँव में बने बाईपास पर पुलिया के समीप पहुंचा, मार्ग की आरसीसी और नीचे की मिट्टी धंस गई, जिससे ट्रॉली सड़क में फंसकर पलट गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचा ली।
घटना की सूचना मिलते ही भट्ठा मालिक और मजदूर मौके पर पहुंच गए। पहले ट्रॉली में लदी ईंटों को खाली कराया गया, जिसके बाद पीहर पुर गाँव निवासी सत्यपाल सिंह ने जेसीबी मशीन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकाला गया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।


