योग-व्यायाम सत्र 21 जून को होगा सम्पन्न

रविवार को प्रातः 6 बजे हों उपस्थित

भरथना,इटावा। आर्य समाज मन्दिर एवं आर्यवीर दल भरथना द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग एवं व्यायाम सत्र आगामी 21 जून दिन रविवार को प्रातः 6 बजे आयोजित किया जायेगा।

उक्त आशय की जानकारी आर्य समाज मन्दिर भरथना के प्रधान सत्यभान आर्य,मंत्री मोहन आर्य, कोषाध्यक्ष सतेन्द्र आर्य ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि भरथना कस्बा के मुहल्ला गिरधारीपुरा में संचालित पार्क मे आयोजित विशेष योग एवं व्यायाम सत्र व्यायाम शिक्षक- विश्वास आर्य की देखरेख में सम्पन्न होगा। पदाधिकारियों ने नगर व क्षेत्र के सभी लोगों से उक्त विशेष योग एवं व्यायाम सत्र में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button