ज्योति कलश रथ यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत

भरथना,इटावा। अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री तीर्थ शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान् में भ्रमण को निकली ज्योति कलश रथ यात्रा का गुरूवार को कस्बा मेें भव्यता के साथ आगमन हुआ। गायत्री परिवार के लोगों ने श्रद्धाभाव के साथ स्वागत सम्मान कर पूजन अर्चन उपरान्त नगर के देवस्थानों पर भ्रमण करवाया।

भरथना कस्बा के मुहल्ला गायत्री नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ स्थल पर गुरूवार की सुबह उक्त एकदिवसीय ज्योति कलश रथ यात्रा पहुँची। जहाँ अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा भरथना के श्रद्धालु महिला-पुरूषों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजन अर्चन उपरान्त रथ यात्रा का स्वागत सम्मान किया।

तदुपरान्त मोती मन्दिर, रामजानकी मन्दिर कुंवरा, पालटदेवी माता मन्दिर पालीकलां,ठाकुर जी महाराज मन्दिरशाला पालीखुर्द होते हुए विधूना रोड स्थित शक्तिपीठ श्री बालरूप हनुमान जी महाराज हनुमान गढी (छोला मन्दिर) पर दीपयज्ञ के साथ यात्रा का विश्राम हुआ। इस दौरान ट्रस्टी वीरेन्द्र सिंह चौहान,सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव,अनिल श्रीवास्तव, सुरेन्द्र सिंह यादव,राजू चौहान, ब्रहमप्रकाश श्रीवास्तव,बलराज यादव,राजेश चौहान,आशीष चौहान,अजय श्रीवास्तव,अंकुर चौहान,मोहित यादव,नीटू यादव,आदित्य यादव सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button