तांबे की बोतल का काला सच: जिसे आप अमृत समझ रहे हैं, वो कहीं नुकसान तो नहीं पहुंचा रहा

copper bottle water: आजकल कई लोग अपनी दिनचर्या में तांबे की बोतल का इस्तेमाल करने लगे हैं। आयुर्वेद में इसे शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक माना गया है। साथ ही आधुनिक रिसर्च भी इसके कुछ फायदे बताती हैं।
मगर हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसका गलत इस्तेमाल फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। गट हेल्थ विशेषज्ञ रिचा दोषी के अनुसार तांबे के पानी को लेकर लोगों में कई गलत आदतें देखने को मिलती हैं।
तांबे की बोतल से जुड़ी आम गलतियां
गर्म पानी डालने की आदत
कई लोग तांबे की बोतल में गर्म या उबलता पानी डाल देते हैं। ऐसा करने से पानी में तांबे का स्तर बढ़ सकता है। लंबे समय तक ऐसा करने पर शरीर में तांबे की अधिक मात्रा जमा हो सकती है।
स्वास्थ्य स्थिति को नजरअंदाज करना
हर व्यक्ति के लिए तांबे का पानी सही नहीं होता। कुछ खास स्वास्थ्य समस्याओं में यह शरीर पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है। शरीर अतिरिक्त तांबे को ठीक से संभाल नहीं पाता।
सुबह खाली पेट इसका सेवन
कई लोग रात भर रखा हुआ तांबे का पानी सुबह खाली पेट पीते हैं। कुछ लोगों में इससे पेट की परेशानी या असहजता बढ़ सकती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि तांबे का पानी कोई चमत्कारी उपाय नहीं है। इसका असर व्यक्ति की सेहत और मात्रा पर निर्भर करता है।
तांबे की बोतल से मिलने वाले संभावित फायदे
- तांबे के पानी को सही तरीके से उपयोग करने पर कुछ फायदे देखे जा सकते हैं।
- यह पेट की समस्याओं जैसे अल्सर, संक्रमण और अपच में राहत दे सकता है।
- लीवर और किडनी की सफाई यानी डिटॉक्स प्रक्रिया में मदद करता है।
- शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर कर फैट बर्न करने में सहायक माना जाता है।
- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को बेहतर बनाते हैं और झुर्रियां कम करने में मदद कर सकते हैं।
- एंटी इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द और गठिया में राहत दे सकते हैं।
- यह इम्युनिटी को सपोर्ट करता है और शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करता है।
हफ्ते भर में हीमोग्लोबिन रॉकेट की तरह भागेगा ऊपर, बस डाइट में शामिल करें ये चीजें
सही उपयोग ही है असली फायदा
तांबे की बोतल से पानी पीना तभी फायदेमंद है जब इसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए। मात्रा और व्यक्ति की सेहत दोनों का ध्यान रखना जरूरी है। गलत आदतें इसके फायदे को कम कर सकती हैं और नुकसान भी पहुंचा सकती हैं।



