Mercury transit: 29 नवंबर से इन 3 राशियों की खुल जाएगी किस्मत
Mercury transit: 29 नवंबर 2025 की रात 11:07 बजे बुध वक्री से मार्गी हो रहे हैं। मिथुन, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए करियर, धन और पारिवारिक सुख में बड़ी राहत आने वाली है। जानिए ज्योतिषीय प्रभाव की पूरी डिटेल।
Mercury transit: ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, व्यापार, संवाद और यात्रा का कारक माना जाता है। फिलहाल तुला राशि में वक्री चल रहे बुध 29 नवंबर 2025 को रात 11 बजकर 7 मिनट पर मार्गी हो जाएंगे। इसके बाद साल 2026 के फरवरी महीने में फिर वक्री होंगे। यह बदलाव कई राशियों के लिए राहत की सांस लेकर आएगा तो कुछ के लिए सावधानी का संकेत भी है।
कुंभ राशि: सबसे ज्यादा राहत की स्थिति
कुंभ वालों के लिए यह गोचर सबसे शुभ साबित हो सकता है। इंटरव्यू और नौकरी के प्रस्तावों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पढ़ाई-लिखाई और रिसर्च के काम में शानदार प्रगति होगी। कारोबार में नए मौके हाथ लगेंगे। दुश्मनों या प्रतिस्पर्धियों पर आसानी से जीत हासिल होगी।
मकर राशि: जीवनसाथी और परिवार बनेगा ताकत
मकर राशि वालों का मनोबल बढ़ेगा और आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। पति-पत्नी के बीच तालमेल बढ़ेगा और एक-दूसरे का पूरा साथ मिलेगा। दोस्तों की मदद से आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या बड़ी जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। पूरा परिवार एकजुट होकर खुशियां बांटेगा।
गृह प्रवेश के समय ये एक नियम बदल देगा आपकी पूरी ज़िंदगी
मिथुन राशि: बात बन जाएगी और कारोबार चमकेगा
मिथुन राशि के लोग अपनी बात रखने में पहले से ज्यादा आत्मविश्वास महसूस करेंगे। व्यापार में किसी करीबी दोस्त का अहम सहयोग मिलेगा। घर में नई सुविधाएं और लग्जरी सामान आने के योग हैं। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। बोली में अपने आप मिठास घुलेगी जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। ऑफिस में कोई बड़ा प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
बता दें कि इस गोचर का सकारात्मक असर दिसंबर महीने तक इन तीनों राशियों पर स्पष्ट दिखेगा। जो लोग बीते कई हफ्तों से संवाद में दिक्कत, व्यापार में रुकावट या फैसले लेने में उलझन महसूस कर रहे थे उनके लिए ये वक्त बड़ी राहत लेकर आएगा।


