प्रताड़ना से तंग महिला ने नहर में कूदकर किया आत्महत्या का प्रयास

ऊँचाहार, रायबरेली। मायके आई महिला ने प्रताड़ना से तंग आकर नहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया, समय रहते ग्रामीणों व पुलिस की मदद से महिला को सकुशल बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मायके आई महिला ने शुक्रवार की सुबह मनीरामपुर पुल के पास शारदा सहायक नहर में आत्महत्या की नीयत से छलांग लगा दी, आसपास मौजूद ने मामले की सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से उसे बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया, जिसे उपचार के बाद स्वस्थ होने पर घर भेजा गया है।

महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी शादी करीबन 3 माह पहले सलोन थाना क्षेत्र में हुई है, बताया जा रहा है कि महिला का शादी से पूर्व एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है, इस दौरान वो गर्भवती हो गई, इस बात को छिपाकर परिजनों ने उसकी शादी कर दी, ससुरालीजनों को जब इस बात की जानकारी हुई शादी से एक महीने पहले का गर्भ है, इसी बात को लेकर ससुरालीजनों ने उसे प्रताड़ित किया।बताया जा रहा है कि इसी बात से क्षुब्ध होकर महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया है।

इस बाबत प्रभारी कोतवाल संजय कुमार शर्मा ने बताया कि महिला अस्पताल से परिजनों के साथ घर चली गई है, प्रार्थना पत्र मिलने पर आवश्यक कार्यवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button