प्राचीन हनुमान मंदिर में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने चखा प्रसाद

रायबरेली। नगर क्षेत्र के आचार्य द्विवेदी नगर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के प्रतिष्ठा दिवस के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। विगत 4 वर्ष पूर्व प्राचीन हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ था और तब से निरंतर प्रति वर्ष विशाल भंडारे का आयोजन होता आ रहा है।
परम एकादशी के दिन मंदिर के पुजारी दीपू मिश्र ने मुख्य यजमान पंकज त्रिपाठी के हाँथो हनुमान जी की पूजा अर्चना करवाई उसके बाद श्रद्धालुओं के लिए पहले शरबत वितरण हुआ और फिर पूड़ी सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया भंडारे को सफल बनाने के लिए सोमनाथ सिंह, डॉ राजीव सिंह, विशेष सिंह, उमेश सिंह, कर्मवीर सिंह, यशवंत सिंह पियूष मिश्र, राकेश तिवारी, सोनू, रजलू, संजय पाण्डेय और अनूप भदौरिया समेत दर्जनों लोगों ने तन-मन-धन से योगदान दिया।



