सांसद राम भुआल निषाद ने सुल्तानपुर में किया जनसंपर्क एवं जनसंवाद

सुल्तानपुर। सांसद राम भुआल निषाद ने लोकसभा क्षेत्र सुल्तानपुर में एक दिवसीय दौरा कर जनसंपर्क, जनसंवाद एवं जनसेवा के दृष्टिकोण से आम जन मानस से मुलाकात की।जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर उन्होंने जनता की समस्याएं सुनीं तथा सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। जनपद आगमन में उन्होंने देहली बाजार स्थित पुरन बाबा भंडारा कार्यक्रम में पहुंचकर श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों से मुलाकात की।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर यादव एवं जयसिंहपुर के पूर्व विधायक अरुण वर्मा भी मौजूद रहे।सुल्तानपुर डाक बंगला में जनपद के मुख्य अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसके बाद जनता दर्शन कार्यक्रम में दूर-दराज से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
गोरेगांव क्षेत्र में निषाद समाज के लोगों द्वारा अत्याचार की शिकायत किए जाने पर सांसद ने तत्काल डीआईजी से फोन पर वार्ता कर मामले में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।रामसहाय यादव के यहां पहुंचने पर क्षेत्रवासियों द्वारा फूल-मालाओं से सांसद का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद भी किया।ग्राम पंचायत अहिरौला में प्रधान शेर बहादुर यादव के साथ जनता दर्शन एवं आम जन मानस से भेंट-मुलाकात की।
क्षेत्रीय लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया।अहिरौला निषाद बस्ती में शंकर निषाद के यहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। सांसद ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती एवं सामाजिक एकता पर बल दिया।ग्राम सभा बरुआ उत्तरी में सोनू निषाद की बहन के शुभ विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपति को शुभकामनाएं दीं तथा ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की।
ग्राम पंचायत सागर्दे, ब्लॉक करौंदी कला में अस्वस्थ ग्राम प्रधान कमलेश निषाद का कुशलक्षेम जाना। सांसद ने उन्हें आश्वस्त किया कि हर संभव सहयोग एवं सहायता उनके साथ रहेगी।इस अवसर पर सांसद के बड़े पुत्र इंजीनियर सत्य प्रकाश निषाद,सांसद पीआरओ सुरेंद्र निषाद, समर निषाद प्रधान, राधेश्याम निषाद, राहुल निषाद, राजकुमार निषाद, नीरज प्रधान, आलोक यादव, महादेव, मुन्ना, अनिल निषाद, धीरज यादव, सोनू निषाद ,रविंद्र निषाद सहित समाज के तमाम सम्मानित नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



