60 की उम्र में आमिर खान का बड़ा धमाका! अचानक किया तीसरी शादी का ऐलान, जानें कौन है वो लकी गर्ल

aamir khan wedding date: काफी समय से आमिर खान और गौरी स्प्रैट के रिश्ते को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। अब इन अटकलों पर खुद आमिर ने मुहर लगा दी है। अभिनेता ने पुष्टि की है कि वह जल्द ही गौरी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है।
कब होगी शादी?
एक इंटरव्यू में आमिर खान ने बताया कि वह इस समय अमेरिका में यात्रा कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने अपनी शादी की खबर को सही बताते हुए कहा कि उनका विवाह 5 जुलाई को होगा।
बेहद निजी रहेगा समारोह
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शादी का आयोजन सीमित लोगों की मौजूदगी में किया जाएगा। समारोह में परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। फिलहाल शादी से जुड़ी अन्य तैयारियों और कार्यक्रमों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
बदली सोच, लिया बड़ा फैसला
कुछ समय पहले तक आमिर का कहना था कि शादी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल नहीं है। हालांकि अब हालात बदल चुके हैं। अभिनेता का मानना है कि वह और गौरी अपने रिश्ते को नई दिशा देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
रिश्ते को औपचारिक रूप देने का समय
आमिर ने कहा कि दोनों एक-दूसरे के प्रति गंभीर हैं और मजबूत प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उनके अनुसार वे लंबे समय से एक साझेदारी वाले रिश्ते में हैं और अब उसे आधिकारिक रूप देने का फैसला किया है। उन्होंने यह भी कहा कि भावनात्मक रूप से वह खुद को पहले ही गौरी का जीवनसाथी मान चुके हैं।
कौन हैं गौरी स्प्रैट?
गौरी स्प्रैट वेलनेस और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। उन्हें पहली बार व्यापक पहचान तब मिली जब वह आमिर खान के 60वें जन्मदिन समारोह में उनके साथ नजर आई थीं। उसी मौके पर आमिर ने मीडिया के सामने बताया था कि दोनों कई वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं।
इसके बाद दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया। हालांकि उन्होंने अपने निजी रिश्ते को हमेशा काफी हद तक सार्वजनिक चर्चा से दूर रखा।
उम्र का अंतर नहीं बना दूरी की वजह
60 वर्षीय आमिर खान और 46 वर्षीय गौरी स्प्रैट के बीच मजबूत समझ और गहरा जुड़ाव देखने को मिलता है। यही वजह है कि उनके प्रशंसक लंबे समय से इस रिश्ते के अगले पड़ाव का इंतजार कर रहे थे।
आमिर की पिछली शादियां
गौरी से पहले आमिर खान की शादी फिल्म निर्माता किरण राव से हुई थी। दोनों ने वर्ष 2005 में विवाह किया था और उनके बेटे का नाम आजाद है। साल 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। इसके बावजूद आज भी उनके संबंध सौहार्दपूर्ण हैं और वे पेशेवर रूप से साथ काम करते हैं।
“अब अपना ब्लाउज उतारो…” ऑडिशन के दौरान एक्ट्रेस को अजीबोगरीब मांग का करना पड़ा सामना
किरण राव से पहले आमिर ने रीना दत्ता से शादी की थी। दोनों का साथ 1986 से 2002 तक रहा। इस रिश्ते से उनके दो बच्चे हैं, जुनैद खान और आइरा खान।



