पांच जून को भरथना में व्यापारी संवाद का होगा आयोजन

भरथना,इटावा। राज्य कर विभाग इटावा के तत्वाधान् में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन आगामी 5 जून को शशिविलास पैलेस भरथना में आयोजित किया जायेगा। जिसमें नगर व क्षेत्र के कई व्यापारियों की मौजूदगी रहेगी।

उक्त आशय की जानकारी राज्यकर विभाग इटावा के सहायक आयुक्त मनीष कुमार राय ने देते हुए बताया कि आगामी 5 जून, दिन शुक्रवार की सांय 5 बजे से 7 बजे तक कस्बा के कृष्णा नगर स्थित शशिविलास पैलेस में व्यापारियों के हितार्थ एक व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमें नगर व क्षेत्र के प्रत्येक व्यापारी सहभागिता करके अपने विचार व सुझाव रखेगें। सहायक आयुक्त श्री राय ने समस्त व्यापारियों से उक्त व्यापारी संवाद कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button