स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि विधिवत रूप से मनाई गई

सुलतान पुर/ग्रामीण पत्रकारिता के सशक्त हस्ताक्षर स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि जिला अध्यक्ष कन्हैया लाल की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके मॉल गोदाम रोड स्थित प्रतिष्ठान /कार्यालय पर प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राम सुन्दर यादव एडवोकेट की विशेष उपस्थिति में संगठन के सदस्यों द्वारा विधिवत रूप से मनाई गई, बाबू बालेश्वर लाल जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ पुष्प अर्पित किया गया, उपस्थित लोगों ने बाबूजी के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला अपने संबोधन में प्रदेश प्रबंध कार्य समिति के सदस्य रामसुंदर यादव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबू जी ने उस कठिन दौर में जब ग्रामीण खबरों को अखबारों में स्थान मिलना दूबर था , ग्रामीण अंचल की खबरों का संकलन बहुत कठिन दौर से गुज़र रहा था उन संकलित खबरों को अखबारों में छपवाना पत्रकारों के लिए बहुत दुरूह कार्य था , उस कठिन दौर में दिन-रात एक करके ग्रामीण पत्रकारों और पत्रकारिता को उत्कृष्ट पहचान दिलाने के लिए एवम् ग्रामीण पत्रकारों के उन्नयन के लिए तन ,मन ,धन से अपने संगठन के साथियों के साथ आजीवन लगे रहे , उनके निधन के उपरांत उनके स्वनाम धन्य सुपुत्र सौरभ कुमार के अथक प्रयास एवम् परिश्रम ने संगठन को आज इस ऊंचाई के मुकाम तक पहुंचाया और ग्रामीण पत्रकारों का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन की शक्ति से वाकिफ कराया आज संगठन न केवल प्रदेश लेवल पर बल्कि देश के लगभग सभी प्रान्तों में निरंतर अपना विस्तार कर रहा है।
वर्तमान में उत्तर प्रदेश यशश्वी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह के विशेष लगन , कुशल और सफ़ल नेतृत्व में प्रदेश के लगभग सभी तहसीलों और जिलों में संगठन सफलतापूर्वक अपनी इकाइयां गठित करके कार्य रत हैं, इसी के साथ साथ राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष परम आदरणीय देवी प्रसाद गुप्ता के गरिमामई नेतृत्व में तथा “कर्मण्येवाधिकारस्ते” व “अहर्निश सेवा महे” के सूत्र वाक्य की अवधारणा पर आज यह संगठन पूरे देश में दिन दूनी- रात चौगुनी गति से विस्तारित हो रहा है



