बिजली व्यवस्था से आजिज ग्रामीणों ने किया राजमार्ग जाम

ऊँचाहार, रायबरेली। बिजली व्यवस्था से आजिज ग्रामीणों ने राजमार्ग जाम कर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करते, पुलिस व बिजली विभाग के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया।

क्षेत्र में 13 मई को आये चक्रवाती तूफान की वजह से बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई थी, कई दिन बीतने के बाद कुछ गांवों में आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।डांडेपर मजरे ईश्वरदासपुर गाँव में भी अभी तक बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।मंगलवार की सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीणों जमुनापुर चौराहे पर कानपुर प्रयागराज राजमार्ग को जाम कर प्रदर्शन करना शुरु कर दिया, इस दौरान ग्रामीणों ने इंकलाब जिंदाबाद व बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे भी लगाये।ग्रामीणों का आरोप है कि गाँव उपकेंद्र के करीब होने के बावजूद भी अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई, जिससे भीषण गर्मी के बीच लोगों को पानी समेत अन्य समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।प्रदर्शन की सूचना पर कार्यवाहक कोतवाल संजय कुमार शर्मा व बिजली विभाग के बाबू संदीप शर्मा ने ग्रामीणों को जल्द ही व्यवस्था बहाल किये जाने का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म कराया।

इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब एक घण्टे राजमार्ग पर आवागमन बाधित रहा।
इस मौके पर कामता प्रसाद, अशोक मिश्रा, उदय मिश्रा, अतीन कुमार, मेवालाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button