ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री से की कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग

महराजगंज, रायबरेली। मई माह में ग्राम पंचायतों में चुने गए ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने और एक वर्ष तक चुनाव न कराए जाने से चिंतित ग्राम प्रधानों ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को देते हुए ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने के बजाए प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग की है।

विकास खण्ड अमावा के प्रधान संघ अध्यक्ष ऋषि सिंह की अगुवाई में विकास खण्ड कार्यालय पहुंचे ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन बीडीओ संदीप सिंह को सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि हम सभी प्रधान लोकतांत्रिक तरीके से चुनकर आए है और 5 वर्षों से ग्राम पंचायतों के विकास में लगे हुए है, हम सभी अपनी अपनी ग्राम सभाओं की समस्याओं, गतिविधियों से भली भांति परिचित है। हमारा कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो जाएगा और अगले एक वर्ष तक चुनाव न होने की संभावनाएं बन रही है इसलिए ग्राम पंचायतों में प्रशासक की नियुक्ति की जा सकती है।

सभी प्रधानों ने मुख्यमंत्री से यह मांग की है कि ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने के बजाए ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाय ताकि ग्रामसभाओं का विकास निरंतर चलता रहे। इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष ऋषि सिंह, अशोक यादव, संतोष सिंह, सुधा चौधरी , अमरनाथ द्विवेदी, नीलम सिंह, राजू, रामवती, माया देवी सहित सम्मत दर्जनों ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button