शिक्षामित्र सम्मान समारोह: मानदेय 18 हजार होने पर सीएम का जताया आभार, प्रतीकात्मक चेक वितरित

सुलतानपुर-प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर ₹18,000 किए जाने के निर्णय के बाद सुलतानपुर में खुशी की लहर है। इसी के उपलक्ष्य में सोमवार को नवीन सभागार कलेक्ट्रेट, सुलतानपुर में भव्य शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जनपद भर से आए सैकड़ों शिक्षामित्रों ने समारोह में हिस्सा लिया और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षामित्र लंबे समय से प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ बने हुए हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने गांव-गांव में शिक्षा की अलख जगाई है। सरकार द्वारा मानदेय बढ़ाने का फैसला शिक्षामित्रों के सम्मान, समर्पण और वर्षों के संघर्ष का सकारात्मक प्रतिफल है।

शिक्षामित्रों ने कहा कि इस निर्णय से न केवल उनका आत्मसम्मान बढ़ेगा बल्कि मनोबल और परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इसे शिक्षामित्रों के धैर्य और सेवा का सम्मान बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ने चुनिंदा शिक्षामित्रों को ₹18,000 का प्रतीकात्मक चेक प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले शिक्षामित्रों में रीना उपाध्याय भदैया, किरन वर्मा जयसिंहपुर, दयाराम धनपतगंज, राम यज्ञ मौर्य कुड़वार, नीरज नगर, नूतन सिंह कमैचा, श्रीमती सुनीता कूरेभार, मधुबाला द्विवेदी, वेद प्रकाश दूबेपुर और राजदेव यादव बल्दीराय शामिल रहे।

समारोह में जिलाधिकारी इन्द्र जीत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनय सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा सुशील त्रिपाठी, एमएलसी शैलेंद्र सिंह, विधायक विनोद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह और प्रमुख शिवकुमार सिंह मौजूद रहे।

प्राथमिक शिक्षामित्र संगठन के जिलाध्यक्ष वृजेश पाण्डेय, महामंत्री पवन कुमार, कोषाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, प्रांजली श्रीवास्तव, विजयधर मिश्र, प्रमोद दूबे, संपूर्णानंद पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष दिनेश चन्द्रा, महामंत्री प्रदीप यादव, मनोज मिश्रा, अर्धेन्दु सिंह, सियाराम गुप्ता, उदय प्रताप पाण्डेय, करूणा शंकर पाण्डेय, शीतला दूबे, संतराम पाल, अरूण यादव, अवधेश तिवारी, विजय लक्ष्मी, धनंजय यादव, प्रेम सागर, बाल गोविन्द मौर्य, रामकरन शाहू, सुरेश, हृदय लाल, जंगबहादुर सिंह, रईश खान, बंदना तिवारी, पूजा चौबे, दीप्ती, देव शंकर मिश्र, जमुना प्रजापति, जेपी मौर्य समेत बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षामित्रों में खासा उत्साह दिखा। सभी ने एक स्वर में कहा कि सरकार का यह कदम प्राथमिक शिक्षा को और मजबूत करेगा और शिक्षामित्र पूरी निष्ठा से बच्चों के भविष्य को संवारने में जुटे रहेंगे।

Related Articles

Back to top button