टायर फटने से ईको कार पलटी: महिला सहित पांच घायल

जोरदार धमाके से टायर फटते ही हाईवे पर मची अफरा तफरी

इकदिल,इटावा। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह मस्जिद के पास एक ईको कार का आगे का टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और कई पलटियां खाते हुए दूसरी लेन में जा पहुंची। हादसे में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। औरैया जनपद के थाना फफूंद क्षेत्र के गांव पघईपुर निवासी एक ही परिवार के लोग ईको कार से मध्य प्रदेश के ददरौआ धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। जैसे ही ईको कार इकदिल के पास पहुंची,अचानक आगे का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और करीब तीन पलटियां खाने के बाद दूसरी लेन में जा गिरी। हादसे में 68 वर्षीय राधेश्याम,50 वर्षीय यक्क्ष कुमार,35 वर्षीय पिंकू यादव,कुमकुम देवी 40 पत्नी सुखेंद्र प्रताप और चालक मुरारी कश्यप घायल हो गए। राहगीरों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया,जहां उनका उपचार जारी है।

Related Articles

Back to top button