गाजियाबाद में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक दिव्यांग बच्चों को मिला लाभ

गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के सौजन्य से रविवार, 3 मई 2026 को कवि नगर स्थित जिला कार्यालय में सेरेब्रल पालसी, जन्मजात विकलांगता एवं बच्चों की हड्डियों से जुड़े रोगों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर त्रिसला फाउंडेशन एवं कोरेक फिजियो केयर के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने किया।

मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने आयोजन की सराहना करते हुए शहरवासियों से ऐसे शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। वहीं मुख्य अतिथि विधायक अजीतपाल त्यागी ने राष्ट्रीय व्यापार मंडल के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में प्रयागराज से आए विशेषज्ञ डॉक्टर जे.के. जैन व डॉक्टर तपस पाल की टीम ने बच्चों की जांच कर उन्हें निःशुल्क परामर्श प्रदान किया। सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक चले इस शिविर में 100 से अधिक दिव्यांग बच्चों ने लाभ उठाया।

कार्यक्रम में प्रदीप चौधरी, संदीप त्यागी, रसम पंडित, अशोक भारतीय, संजय शर्मा, सौरभ यादव सहित कई गणमान्य लोगों ने अतिथियों का स्वागत कर आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। क्षेत्र की जनता ने डॉक्टरों की टीम व आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button