चेकिंग अभियान: चार सौ के काटे गए चालान

अतिक्रमण-अवैध गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए थाना पुलिस ने व्यापक स्तर पर सख्त अभियान चलाया। थानाध्यक्ष कमल भाटी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों,सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों तथा अवैध खनन में संलिप्त वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 400 वाहनों चालान किए,जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फुटपाथ पर कब्जा कर आम लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वालों को हटवाया गया और उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीते पाए गए लोगों को भी चेतावनी के साथ चालान किया गया। पुलिस टीम ने अवैध रूप से मिट्टी खनन कर रहे एक डंपर को भी पकड़ा और उसका चालान कर सख्त संदेश दिया।इसकी रिपोर्ट खनन अधिकारी और एआरटीओ को प्रेषित की गई है।

थानाध्यक्ष कमल भाटी ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और कानून का पालन सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button