अंधाधुंध बिजली कटौती से उपभोगता परेशान

अहेरीपुर,इटावा। अहेरीपुर में वर्तमान समय भयंकर गर्मी का मौसम चल रहा है पारा दिन में लगभग 45 डिग्री और रात्रि में 40-42 डिग्री और ऐसे में विद्युत विभाग अंधाधुंध बिजली कटौती करके लोगों का जीना हराम किए है।
क्या रोस्टर है ? कुछ पता नहीं ? दोपहर लगभग तीन बजे सप्लाई जारी की जाती है हर आधा घंटे बाद पंद्रह मिनट का ट्रिप लिया जाता हैं शाम सात बजे एकदम कटौती करके रात्रि दस बजे पुनः सप्लाई दी जाती है शाम के वक्त हर घर में खाना पीना होता है जिनके घरों में इनवर्टर हैं उन्हें कोई दिक्कत नहीं जो लोग दो तीन बल्ब जलाते हैं और एक दो पंखा चलाते हैं सबसे ज्यादा दिक्कत उनको होती है रात्रि दस बजे के बाद जैसे ही लोग नींद में डूबते हैं वैसे ही फिर कटौती कर दी जाती है फिर कोई पता नहीं कब सप्लाई जारी की जाती है कोई पता नहीं सुबह नौ बजे तक सप्लाई जारी रहती है अक्सर सुबह सात बजे कटौती शुरू करके दोपहर तीन बजे तक चलती है।
कस्बा के वैध विद्युत उपभोक्ताओं ने वरिष्ठ अवर अभियंता विद्युत से जानना चाहा है कि यह जानबूझ कर किया जा रहा है या फिर रोस्टर में शामिल है कि हर आधा घंटे बाद पंद्रह मिनट का ट्रिप लिया जाए उपभोक्ताओं ने विद्युत मंत्री उत्तर प्रदेश एवं माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से अपील की है कि विद्युत वितरण उपखंड महेवा से जुड़े कसवा अहेरीपुर के वैध विद्युत उपभोक्ताओं को इस अंधाधुंध विद्युत कटौती से निजात दिलाने की व्यवस्था करें क्योंकि बड़े पैमाने पर हो रही विद्युत कटौती से गृहणियां बीमार बुजुर्ग और छोटे छोटे बच्चों का बुरा हाल है।



