गांव के ठेका पर महिलाओं का फूटा गुस्सा

शराब की बोतलें और पैकेट सड़क पर फेंक कर किया प्रदर्शन

भरथना कोतवाली क्षेत्र के के ग्राम समसपुर में शराबियों के उपद्रव से परेशान महिलाओं ने गांव के बीच संचालित देशी शराब के ठेके पर धावा बोलकर शराब की बोतलें सड़क पर फेंक दीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। महिलाएं गांव के बीच से ठेका हटाने की मांग पर अड़ी थी।

भरथना क्षेत्र के ग्राम समसपुर में बुधवार को आक्रोशित महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने देशी शराब के ठेके में घुसकर ठेके में रखी शराब की बोतलें और पैकेट बाहर सड़क पर फेंक दिए। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आक्रोशित महिलाओं का आरोप है कि गांव के बीचो-बीच ठेका होने के कारण शराब पीकर लोग आए दिन झगड़ा करते हैं, जिससे ग्रामीण खासकर महिलाएं काफी परेशान हैं। उन्होंने ठेका हटाने की मांग भी उठाई। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच कर रही है।


भरथना में पांच दिन बन्द रहेगा रेलवे क्रासिंग

भरथना,इटावा। दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते भरथना रेलवे स्टेशन का गेट नम्बर- 20बी आगामी पाँच दिनों के लिए बन्द रहेगा।

भरथना में पांच दिन बन्द रहेगा रेल

उक्त आशय की जानकारी स्टेशन प्रबन्धक मनोज कुमार ने देते हुए बताया कि रेलवे स्टेशन भरथना के पूर्वी ओर स्थित केविन गेट संख्या- 20बी रेलवे ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते आगामी 30 अप्रैल से 4 मई कुल पाँच दिन रेलवे फाटक बन्द रहेगा। उक्त दिवसों में राहगीर आवागमन हेतु रेलवे स्टेशन के पश्चिमी ओर स्थित रेलवे उपरिगामी सेतु का उपयोग कर सकते हैं।


 

Related Articles

Back to top button