“सुधर जाओ वरना इलाज कर दूँगा!” बंगाल में अजय पाल शर्मा की चेतावनी के बाद महुआ मोइत्रा ने जारी किया ‘अश्लील’ वीडियो!

आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्हें पश्चिम बंगाल में पुलिस ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी मिली है। वहां विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। चुनाव का पहला चरण पूरा हो चुका है। दूसरे चरण का चुनाव होना बाकी है। इसके मद्देनजर चुनाव आयोग ने आईपीएस अजय पाल शर्मा को उत्तर प्रदेश से वहां भेजा है। उन्हें दक्षिण 24 परगना जिले में नियुक्त किया गया है। बांग्लादेश से सटा यह जिला बेहद अशांत एवं संवेदनशील माना जाता है। वहां से भारत में बांग्लादेशियों की घुसपैठ होना आम बात है।
पुलिस ऑब्जर्वर का दायित्व संभालने के बाद अजय पाल शर्मा एकाएक एक्शन मोड़ में हैं। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और मतदान प्रक्रिया निर्विघ्न तरीके से संपन्न कराने के लिए उन्होंने फील्ड में सक्रियता बढ़ाई है। इस बीच वह सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में पुलिस ऑब्जर्वर शर्मा को किसी क्षेत्र में दिशा-निर्देश देते देखा जाता है। जबकि दूसरे व तीसरे वीडियो ने पश्चिम बंगाल से यूपी की सियासत और सरकारी गलियारों में हलचल मचा दी है।
पहले वीडियो में वह आसपास मौजूद नागरिकों को चेतावनी देते हैं कि अच्छी तरह से समझ लें कि अगर बदमाशी की तो उनका अच्छे से इलाज किया जाएगा। वह यह भी कहते हैं कि वे (टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर) अपने व्यवहार में सुधार करें, नहीं तो बाद में परिणाम भुगतने होंगे। यह वीडियो सामने आने के बाद टीएमसी ने पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा पर निशाना साधने में देरी नहीं की।
कमरे में महिला के साथ डांस करते दिखे
टीएमसी का आरोप है कि यह सब भाजपा के इशारे पर हो रहा है। टीएमसी नेत्री महुआ मोइत्रा ने दो कदम आगे बढ़कर आईपीएस शर्मा के खिलाफ ‘वीडियो बम’ का धमाका कर दिया है। मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल किए हैं। इन वीडियो में अजय पाल शर्मा को कमरे के भीतर महिला डांसर के साथ थिरकते देखा जा सकता है।
अखिलेश यादव ने भी माँगा इस्तीफा
वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा, मेरा फेयर एंड लवली बबुआ अजय पाल शर्मा आईपीएस। हीरोगिरी थोड़ा संभल के कीजिए। आपको फैंटा कॉप स्टाइल में मजे करते देखकर अच्छा लगा। एकदम ‘ठंडा-ठंडा, कूल-कूल’ रहिए। बंगाल हमेशा तृणमूल का है। उधर, इन वीडियो पर यूपी में भी सियासत गरम है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अजय पाल शर्मा पर जुबानी हमला बोला है।
उन्होंने कहा, देखते हैं इनका निलंबन-बर्खास्तगी कितनी जल्दी होती है। याद रहे कि आईपीएस अजय पाल गाजियाबाद में पुलिस कमिश्नरेट बनने से पहले एसपी सिटी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के पीछे यूपी में आईपीएस लॉबी के बीच के आपसी टकराव से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल कुछ साल पहले दो आईपीएस के मध्य तनातनी काफी हद तक बढ़ गई थी। बाद में दोनों अधिकारियों के अश्लील वीडियो वायरल हो गए थे। अजय पाल शर्मा को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट माना जाता है, मगर वह किसी न किसी विवाद में घिरे रहते आए हैं।
bengal election 2026: 4 मई को किसकी सरकार, ये सीटें तय करेंगी बंगाल का भविष्य
पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों वह चर्चाओं में हैं। बंगाल में चुनावी सरगर्मी चरम पर है। सत्ता पर भाजपा की पैनी नजर है। पिछले तीन बार से मुख्यमंत्री बन रहीं ममता बनर्जी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। टीएमसी को सत्ता से बाहर करने के लिए भाजपा ने ऐड़ी से चोटी तक का जोर लगा रखा है। ऊंट किस करवट बैठेगा, यह जल्द मालूम पड़ जाएगा।



