नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन

सुलतानपुर/शासन की मंसानुसार नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक विद्यालय में किया जा रहा है। जिसमें जयसिंहपुर क्षेत्र के मॉडल इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय वैदहा मे बालिकाओं द्वारा विभिन्न खेल जिमनास्टिक कबड्डी कविता गायन पोस्टर कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आकांक्षा वैष्णवी और संध्या ने कविता सुनाया । स्मृति रिमझिम सृष्टि कक्षा 5 की बालिकाओं ने पोस्टर बनाकर उत्कृष्ट प्रतिभा दिखाई । ए आर पी सफदर मेहंदी द्वारा बच्चों की सराहना की गई ।

सहायक अध्यापक अजीत यादव द्वारा बच्चों को संचारी रोग के बारे में जागरूक किया गया । राकेश कुमार द्वारा बच्चों को विभिन्न खेल प्रतियोगिता कराया गया। रवि प्रकाश द्वारा बच्चों को बाल विवाह की रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई और शपथ दिलाई गई । श्रद्धा सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। एएनएम सुषमा देवी एवं आशा गायत्री देवी द्वारा कक्षा 5 के 30 बच्चों को टीडी एवं डीपीटी का टीकाकरण भी आज किया गया। कांति सिंह प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया ।यहां भी सहायक अध्यापक विकास ,केश कुमार सिंह ,रीना सिंह ,मालती यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button