समाज को नई दिशा देने पर मां अन्नपूर्णा फाउंडेशन ने की बैठक

मां अन्नपूर्णा फाउंडेशन द्वारा ब्राह्मण समाज परिचय संगोष्ठी आयोजित, समाज को नई दिशा देने पर हुई चर्चा

रायबरेली। शहर के मनिका सिनेमा रोड स्थित सेनानी होटल के सभागार में मां अन्नपूर्णा फाउंडेशन के तत्वावधान में एक भव्य ब्राह्मण समाज परिचय संगोष्ठी का सफल आयोजन फाउंडेशन के अध्यक्ष विपिन अवस्थी के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के अनेक विशिष्ट एवं प्रबुद्ध जनों ने शिरकत की। संगोष्ठी के दौरान मुख्य रूप से समाज को एक नई दिशा प्रदान करने, वर्तमान सामाजिक चुनौतियों का समाधान खोजने तथा संगठन के विस्तार पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।

संगोष्ठी में मौजूद वक्ताओं ने समाज के सामने आ रही व्यावहारिक एवं सांस्कृतिक चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किए। वर्तमान में विवाह संबंधी समस्या पर चर्चा करते हुए आधुनिक समय में विवाह तय करने में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों पर विचार किया गया और इनके समाधान के लिए एक-दूसरे के सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया गया। युवाओं को अपनी जड़ों, धर्म और संस्कृति से जोड़ने के लिए रणनीति बनाने पर बल दिया गया, ताकि युवा वर्ग धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सके। वक्ताओं ने परिवार तथा समाज में नैतिक मूल्यों, पारंपरिक संस्कारों और अनुशासन को पुनः सुदृढ़ करने का आह्वान किया गया।

बैठक में मां अन्नपूर्णा फाउंडेशन तथा समाज को मजबूती प्रदान करने के लिए सदस्यता अभियान चलाने और संगठन के व्यापक विस्तार को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
इस मौके पर कृपा शंकर द्विवेदी, कृष्ण नारायण मिश्रा, विनोद शुक्ला, वरुण मिश्रा, आदर्श तिवारी, संजय बाजपेयी, उमेश मिश्रा, राघवेन्द्र द्विवेदी, विपिन अवस्थी, डी. के. पांडे आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button