पाइप लाइन फटी: जलापूर्ति दो दिन ठप
कार्य प्रगति पर है,जनता धैर्य बनाएं रखें

भरथना,इटावा। भरथना कस्बा के मुहल्ला गाँधी नगर में नगर पालिका परिषद की पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन का 12 इंची पाइप क्षतिग्रस्त होने के कारण मरम्मत कार्य के चलते नगर की पेयजल आपूर्ति दो दिन यानि बुधवार व गुरूवार को बाधित रहेगी।
उक्त आशय की जानकारी नगर पालिका परिषद भरथना के जलकल पर्यवेक्षक अशोक यादव ने देते हुए बताया कि कस्बा के मुहल्ला गाँधी नगर स्थित पालिका की पेयजल आपूर्ति की 12 इंची पाइप लाइन अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो गयी है। जिसके मरम्मत कार्य के चलते नगर की पेयजल आपूर्ति बुधवार और गुरूवार को पूरी बाधित रहेगी। अगर समय रहते गुरूवार की सांय तक मरम्मत कार्य पूर्ण हो गया, तो पेयजल की आपूर्ति की जायेगी अन्यथा शुक्रवार की सुबह पेयजल आपूर्ति सम्भव हो सकेगी।



