आठवें पोषण पखवाड़ा का बेबकाष्ट के माध्यम से किया गया शुभारम्भ

पोषण पखवाड़ा 09 अप्रैल 2026 से 23 अप्रैल 2026 तक मनाया जाएगा

सुल्तानपुर। आठवें पोषण पखवाडा का बेबकाष्ट के माध्यम से शुभारम्भ किया गया जो 09 अप्रैल 2026 से 23 अप्रैल 2026 तक मनाया जायेगा। पोषण पखवाड़ा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा पोषण अभियान के अन्तर्गत पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा पोषण अभियान का शुभारम्भ बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार के लक्ष्य हेतु किया गया है।

पोषण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये जन आन्दोलन और सामुदायिक प्रोत्साहन आवश्यक है। इस हेतु ‘‘पोषण पखवाड़ा‘‘ प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है। पोषण पखवाड़ा का आयोजन सम्बन्धित विभागों के कन्वर्जेन्स से मनाया जाता है। पोषण जागरूकता हेतु जन-आन्दोलन की गति को बनाये रखने हेतु भारत सरकार के निर्देश के क्रम में इस वर्ष भी दिनांक 09 अप्रैल से 23 अप्रैल, 2026 तक पोषण पखवाड़ा आयोजित किया जाना है।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इस वर्ष पोषण पखवाड़ा हेतु निम्न मुख्य थीम निर्धारित किया गया हैं 1-मां एवं शिशु पोषण। 2-मस्तिष्क विकास के लिए प्रारंभिक अनुकरण (0-3 वर्ष)। 3-प्रारंभिक वर्षो में खेल-आधारित शिक्षा (3-6 वर्ष) । 4-स्क्रीन समय घटाने में माता-पिता और समुदाय की भूमिका। 5-मजबूत आंगनवाडियों के लिए सामुदायिक समर्थन जुटाना।

पोषण पखवाडा के दौरान विभिन्न पोषण सम्बन्धी गतिविधियां यथा वजन दिवस, पोषण रैली, गृह भ्रमण, पोषण मेला, हाट बाजार, एनीमिया शिविर, समुदाय आधारित गतिविधि, प्रभात फेरी साईकिल रैली, पौधारोपण, पोषण वाटिका, योगा सत्र, महिला स्वयं सहायता समूह, महिला युवा समूह की बैठके आदि गतिविधियां आयोजित किया जाना हैं।

पोषण से सम्बन्धित कन्वर्जेन्स विभागों यथा- बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायतीराज, खाद्य एवं रसद, ग्राम्य विकास, कृषि, युवा एवं खेल, आयुष, आवास एवं शहरी नियोजन, स्किल डेवलेपमेन्ट, सूचना, जन शक्ति, समाज कल्याण, जनजाति कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण विभागों द्वारा संयुक्त रुप से उत्साह पूर्वक पोषण पखवाड़ा में प्रतिभाग किया जायेगा। इस कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी,बाल विकास परियोजना अधिकारी राहुल त्रिपाठी, अजीत कुमार,राजेन्द्र प्रसाद, प्रवीण कुमार उमेश तिवारी, जिला समन्वयक पोषण अभियान तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री लाभार्थी के साथ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button