महर्षि विद्या मंदिर सुंदरकांड पाठ के साथ शुरू हुआ नए सत्र का शुभारंभ

सुल्तानपुर। महर्षि विद्या मंदिर अहिमाने योगीवीर का सत्र 2026 – 27 के शुभारंभ सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत गुरु पूजा के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य जे एन उपाध्याय ने की। गुरु पूजा ध्यान शिक्षक शैलेंद्र पाण्डेय ने विधि विधान से संपन्न कराई।
तत्पश्चात विश्व शांति की स्थापना के उद्देश्य से महर्षि आध्यात्मिक जन जागरण अभियान के अंतर्गत महर्षि संस्थान के अध्यक्ष वेद विद्या मर्दंड ब्रह्मचारी गिरीश जी के दिशा निर्देशन में सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया गया। जिसमें समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, बच्चों व अभिभावकों की उपस्थिति में सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ व हनुमान चालीसा का पाठ बड़े ही सुंदर ढंग से संपन्न हुआ।
पाठ के उपरान्त सामूहिक आरती के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। महर्षि विद्या मंदिर प्रधानाचार्य जे एन उपाध्याय ने बताया कि महर्षि आध्यात्मिक जन जागरण अभियान का यह कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से विश्व शांति की स्थापना के उद्देश्य से महर्षि संस्थान के अध्यक्ष वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी के दिशा निर्देशन में प्रत्येक मंगलवार को समाज में आध्यात्मिकता की अलख जगाने एवं भावातीत ध्यान के नियमित अभ्यास से व्यक्ति द्वारा तनावमुक्त जीवनशैली अपनाकर उच्च चेतना के स्तर को प्राप्त करने के लिए किया जा रहा है इससे समाज के सभी लोग लाभान्वित हो सके।कार्यक्रम में समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा।



