विदाई समारोह का भव्य आयोजन कर साथी होमगार्डों को दी भावभीनी विदाई

महराजगंज, रायबरेली। कोतवाली में तैनात 6 होमगार्ड सेवा निवृत्त हो गए, वर्षों से एक दूसरे के साथ कार्य करे रहे साथियों ने नम आंखों से उनका विदाई समारोह आयोजित किया। बताते चलें कि कोतवाली में तैनात होमगार्ड कमलेश कुमार शुक्ल, जगदेव मिश्र, जंगबहादुर यादव, छेदीलाल यादव, सुरेंद्र बहादुर सिंह , शिव मंगल चौरसिया एवं देव नारायण सेवा निवृत हुए।
कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव प्लाटून कमांडर इंद्रमणि सिंह ने विदाई समारोह का भव्य आयोजन कर साथी होमगार्ड को भावभीनी विदाई दी। कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने कहा कि थानों में एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम होमगार्ड करता है , उन्होंने कहा कि हमारे सभी होमगार्ड अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते है और सहयोग करते है जिसके कारण ही क्षेत्र में कार्य करना आसान हो जाता है।
सभी सेवानिवृत होमगार्ड को अंगवस्त्र , प्रतीक चिन्ह भेंट कर एवं फूल मालाओं से सुसज्जित कर उनके आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बी ओ राजेश राय, होमगार्ड रामप्रताप यादव, रामदास, शिवकरण यादव, संतोष द्विवेदी, अनुज कुमार सिंह, मनीराम,दिनेश कुमार सिंह, रामकुमार सिंह, लाल मोहम्मद, धर्मदास, माता फेर , बृजेश सिंह, रमा पति बाजपेई, तेज कुमार, संतलाल, राजीव मिश्र, आशीष द्विवेदी,रामयश मौर्य, रामप्रकाश आदि उपस्थित रहे।



