शिक्षकों के लिए सदैव खुले रहेंगे विद्यालयों के रास्ते : राहुल सिंह बीएसए

रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में वर्षों तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए 76 शिक्षकों का सम्मान स्काउट भवन के परिसर में किया गया। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की तरफ से आयोजित 35 वां सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि बीएसए राहुल सिंह रहे। कार्यक्रम में 76 शिक्षकों, नौ शिक्षामित्र, 05 शिक्षेनत्तर कर्मचारी व एक लिपिक का सम्मान अतिथियों की तरफ से किया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि आपके लिए सदैव ही दरवाजे खुले रहेंगे। आप लोग अपने को सेवानिवृत्त न समझे बल्कि एक जिम्मेदारी से आप लोग मुक्ति पाए हैं। उन्होंने कहा कि आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता जरूर शिक्षकों को सदैव रहेगी। वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा सिद्धार्थ दीक्षित ने कहा कि गुरु संबंध तक नहीं सीमित रहता है शिक्षक, बल्कि वह सदैव जीवित रहता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक एक दीपक की तरह है, वह हमेशा ही अपनी रोशनी से हजारों युवाओं का भविष्य बनाता है। उन्होंने कहा कि हमें आगे भी बच्चों को पढ़ाने के लिए आते रहना होगा। बीईओ बृजलाल ने कहा कि सेवानिवृत्त हुए शिक्षक पेड़ पढ़ाने के नीचे लगने वाली क्लॉस के दौर में आए होंगे और आज हमारे क्लासरूम स्मार्ट हो गए हैं। आपका अनुभव जरूर लोगों के काम आएगा।
संरक्षक समर बहादुर सिंह ने कहा कि आज सेवानिवृत्त होने वाले सभी साथियों को मेरी शुभकामनाएं हैं। हमारा और आपका काम यही से समाप्त नहीं होता है, हम लोग भले ही सेवानिवृत्त हो गए हैं, लेकिन हमें समाज को आगे बढ़ाने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव और महामंत्री सियाराम सोनकर ने कहा कि एक शिक्षक कभी भी अपने कार्य से सेवानिवृत्त नहीं होता है, वह अपनी सेवा से भले ही रिटायर्ट हो जाता है, लेकिन उसका काम समाज में शिक्षा का प्रकाश फैलाना है। कार्यक्रम का संचालन संगठन प्रवक्ता सुनील यादव और नीरज रावत ने किया।
कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का सम्मान संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपेंद्र नाथ बाजपेई, शांति अकेला, जिला मंत्री पन्नालाल, कोषाध्यक्ष शिवशरण सिंह, उपाध्यक्ष उत्तम सोनी, विक्रमादित्य सिंह, सुरेंद्र वर्मा, साधना शर्मा, प्रमोद, बचनेश, रमेश, संजीव श्रीवास्तव, सुनीता, नीलम पटेल, शिव सागर पाल, गयामणि ने किया।
इस मौके पर बीईओ अनिल मिश्रा, वीरेंद्रनाथ द्विवेदी, सत्य प्रकाश सिंह, अश्विनी गुप्ता, राम मिलन यादव, विजय प्रकाश, नन्दलाल रजक, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री मुकेश द्विवेदी, पंकज तिवारी, जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, महामंत्री शैलेश यादव, लक्ष्मीकांत शुक्ला, आरएसएम जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, मधुकर सिंह, संजय सिंह, अटेवा संयोजक इरफान अहमद, गौरव, नागेंद्र सिंह, शेखर यादव, आशीष तिवारी, मेराज, मो. हलीम, वेद, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश त्रिवेदी, विजयपाल सिंह, दिलीप पटेल, सुरेश सिंह, सूर्य प्रकाश, शिवकुमार सिंह, प्रदीप सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।



