स्तन नियोप्लाज्म की उन्नत जांच सीएमई का आयोजन

सैफई,इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के पैथोलॉजी विभाग द्वारा विषय सीएमई कार्यक्रम का सफल आयोजन ट्रॉमा सेंटर के सेमिनार हॉल में किया गया।

यह शैक्षणिक कार्यक्रम कुलपति प्रो.(डॉ.)अजय सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।अपने संदेश में उन्होंने इस प्रकार के अकादमिक आयोजनों की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि नवीनतम चिकित्सा पद्धतियों एवं शोध आधारित ज्ञान का आदान-प्रदान चिकित्सकों की दक्षता को सुदृढ़ करता है तथा रोगियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में सहायक होता है।

कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों प्रो.(डॉ.) रंजन अग्रवाल,प्रो.(डॉ.) हरेंद्र कुमार एवं प्रो.(डॉ.) ज्योति मिश्रा ने मुख्य वक्ता के रूप में सहभागिता करते हुए स्तन रोगों की आधुनिक जांच विधियों, क्लिनिकल-पैथोलॉजिकल समन्वय तथा नवीनतम प्रोटोकॉल्स पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किए।

इस सीएमई कार्यक्रम का उद्देश्य स्तन नवोप्लाज्म के सटीक एवं समग्र निदान को बढ़ावा देना तथा चिकित्सकों को नवीनतम वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश मेडिकल काउंसिल द्वारा 3 क्रेडिट आवर्स की मान्यता भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के रेजिडेंट्स,संकाय सदस्यों एवं विभिन्न विभागों के चिकित्सकों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने ज्ञान एवं अनुभव को समृद्ध किया।

यूपीयूएमएस,सैफई निरंतर इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजनों के माध्यम से चिकित्सा शिक्षा एवं रोगी सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में अग्रसर है।

Related Articles

Back to top button