शिक्षक रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित हुए डॉ.चन्द्रपाल राजभर

सुल्तानपुर। जनपद सुल्तानपुर के डॉ. चन्द्रपाल राजभर को भारतीय संस्कृति, साहित्य, कला, शिक्षा, पर्यावरण, क्रियात्मक शोध, नवाचार एवं मानवता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं समर्पित सहयोग के लिए “शिक्षक रत्न सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान उन्हें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चंदौली में आयोजित राज्य स्तरीय शैक्षिक कार्यशाला एवं शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का विषय “क्रियात्मक शोध एवं शैक्षिक उन्नयन में शिक्षकों की भूमिका” रहा, जिसमें प्रदेश भर से शिक्षकों और शिक्षा विशेषज्ञों ने सहभागिता की समारोह में प्राचार्य/उपनिदेशक डायट चंदौली माननीय विकायल भारती, क्षेत्रीय विधायक माननीय सुशील सिंह, ब्लॉक प्रमुख सकलडीहा अवधेश सिंह तथा वाराणसी विकास प्राधिकरण के सदस्य अंबरीश सिंह भोला ने संयुक्त रूप से डॉ. चन्द्रपाल राजभर को शिक्षक रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित किया।

ये कार्यक्रम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चंदौली, राज्य ललित अकादमी उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं बेसिक एजूकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न जनपदों से चयनित शिक्षकों को उनके नवाचारी कार्यों एवं शैक्षिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जिसमें सुल्तानपुर जनपद से डॉ. चन्द्रपाल राजभर का चयन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।

उपस्थित अतिथियों ने डॉ. राजभर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा, कला एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उनका योगदान प्रेरणादायक है और यह अन्य शिक्षकों के लिए एक आदर्श स्थापित करता है।

Related Articles

Back to top button